boltBREAKING NEWS

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंच रही  केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंच रही  केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 शाहपुरा, भैरु लाल लक्षकार

केन्द्र सरकार द्वारा आमजन को लाभ देने की मंशा से देशभर में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन बुधवार को शाहपुरा की ग्राम पंचायत लुलास पहुंची जहां सरपंच लोकेश सुवालका, स्थानीय विद्यालय के प्रिंसिपल, पटवारी, वी डी ओ, कृषि प्रवेक्षक, और राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन का स्वागत किया गया जिसके पश्चात सभी विभागों के प्रतिनिधि ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी तथा सभी ने विकसित भारत का संकल्प लिया। 
शिविर में एस डी एम पुनीत गेलडा ने लाभार्थियों से केंद्र सरकार द्वारा हर व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के प्रयास से अधिकाधिक मात्रा में जुड़ने तथा लाभान्वित होने का अनुरोध किया | शिविर में लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सरकार द्वारा मिले लाभ के बारे में बताया और सभी को योजनाओं में पंजीकरण करवाने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे एवं कुछ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का कीट कैंप में ही वितरित किया गया।
इस दौरान कन्हैया लाल धाकड़ पूर्व चेयरमैन ,गोपाल गुर्जर पूर्व प्रधान,संयोजक महावीर सैनी और भंवर मेघवंशी विकसित भारत संकल्प यात्रा शाहपुरा मंडल संयोजक अविनाश जीनगर, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।